बिज़नेस

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की गिरावट के साथ 85.63 प्रति डॉलर पर – Utkal Mail

मुंबई। अमेरिका के जवाबी शुल्क और फिर चीन के जवाबी कदम से शुरू हुए वैश्विक व्यापार युद्ध की तपिश का सामना करते हुए सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे फिसलकर 85.63 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बिकवाली के अनुरूप विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और कमजोर अमेरिकी मुद्रा रुपये को समर्थन देने में विफल रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.79 प्रति डॉलर पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 85.63 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.44 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.71 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.73 प्रतिशत लुढ़ककर 63.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,483.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का दावा- अपनी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा सरकार कर रही ‘सांप्रदायिक सियासत’


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button