भारत

Mizoram Elections Results 2023: ZPM के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे लालदुहोमा ने 2982 मतों से दर्ज की जीत – Utkal Mail

आइजोल। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने सेरछिप सीट 2,982 वोट से जीत ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। लालदुहोमा को 8,314 वोट मिले जबकि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जे. माल्सावमजुआला वानचावंग को 5,332 वोट मिले। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आर. वनलालट्लुआंगा को 4,241 वोट मिले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के. वनलालरुआती को 97, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लालावमपुइया रेंथलेई को 69 वोट और रामह्लुन एडेना को 21 वोट मिले। मिजोरम में विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। 

ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, “मिज़ोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है…निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है…हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं।”

ये भी पढ़ें- Mizoram Election Results 2023 Live: मिजोरम की 40 सीटों के लिए मतगणना जारी, रुझानों में ZPM को मिला बहुमत, सत्ताधारी MNF की विदाई


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button