भारत

बेसबॉल से पीटकर पुत्र ने किया पिता की हत्या, बीच बचाव करने पर मां को भी पीटा  – Utkal Mail

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नशा के लिए रुपये नहीं मिलने पर एक पुत्र ने पिता की बेसबॉल बेट से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दत्तपुरा निवासी सुधांशु कदम ने नशा करने के लिए रुपये मांगने पर न मिलने से बेसबॉल बेट से पीट पीटकर पिता रवि कदम की हत्या कर दी।

जब मां शकुंतला बीच बचाव में पहुंची तो आरोपी ने माँ को भी पीट कर बुरी तरह घायल कर कर दिया। बताया गया है कि आरोपी नशे का आदी था, नशा की लत छुड़ाने के लिए पिता ने ग्वालियर में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। कुछ दिन पूर्व ही वहाँ से घर आया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ज्ञातव्य रहे कि कल 14 मई को भी एक युवक ने जिले के माता बसइया थाना क्षेत्र के ग्राम कुतबार में अपने माता पिता की लोहे की रॉड से पिट पीटकर हत्या कर दी गई थी। 

ये भी पढ़ें। Loksabha Elections 2024: चार चरणों में हुआ 67 प्रतिशत मतदान, अब तक 45.1 करोड़ लोगों ने डाला वोट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button