धर्म

कासगंज: धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महेश नवमी महोत्सव का हुआ आगाज – Utkal Mail

कासगंज, अमृत विचार: माहेश्वरी समाज वंशोत्पत्ति दिवस के उपलक्ष्य में आायोजित नौ दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आगाज हुआ। समाज बंधुओं ने भगवान महेश का जलाभिषेक किया। यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। माहेश्वरी महिला समिति द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। भगवान शिव की जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान हुआ। 

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत नौ दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन शनिवार को सुबह शहर के नदरई गेट स्थित शिवालय मंदिर पर समाज के लोगों ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। आचार्य विनोद सोमानी ने वैद मंत्रों के साथ अभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद शहर के सहावर गेट स्थित धूपड़ धर्मशाला में हवन हुआ। समाज बंधुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। 

धार्मिक अनुष्ठानों से पहले माहेश्वरी महिला समिति की सदस्यों ने शहर के बारहद्वारी से प्रभात फेरी निकाली। पीतांबर वस्त्रधारी महिलाएं भगवान शिव की जय-जयकार करते हुए ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर रही थी। प्रभात फेरी बारहद्वारी से शुरू होकर नदरई गेट, गांधी मूर्ति से होती हुई रेलवे रोड स्थित गंगा देवी भवन पर संपन्न हुई। जहां समाज के अध्यक्ष अरविंद कावरा एवं मंत्री सुनील कांत दरक ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया और महेश नवमी के अंतर्गत होने वाले नौ दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की। 

गोपाल झबर, सुनील कावरा, सौरभ लाहोटी, छाया माहेश्वरी, सिप्रा माहेश्वरी, प्रीति माहेश्ररी, मोहिनी कावरा, रंजना डांगरा, राकेश बिड़ला, ज्ञान माहेश्वरी, अनिल भड़सारी, दुर्गेश माहेश्वरी, राजीव बदियादा, सोनल धूपड़, बविता माहेश्वरी, प्रीति माहेश्वरी, सत्यनारायण बिड़ला, सुनील दरगढ़, दीपक माहेश्वरी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: तीन महीने बाद शुरू हुआ थाना समाधान दिवस, DM-SP ने सुनी फरियादियों की शिकायतें  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button