भारत

Lok Sabha Elections 2024: आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी, मेनका, खट्टर, महबूबा समेत इन दिग्गजों की दांव पर साख  – Utkal Mail

नई दिल्ली। देश में जारी लोकसभा का चुनाव आखिरी दौर में है। आठ राज्यों की 58 सीटों पर आज वोटिंग चल रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिसा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। एक जून को सातवें फेज की वोटिंग के साथ चुनाव थम जाएगा। 

छठे चरण में जिन सीटों पर आज चुनाव हो रहा है। उसमें कई हाईप्रोफाइल सीटें हैं। यूपी में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मैदान में हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बीच टक्कर है। ओडिसा के संबलपुर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं। 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, करनाल लोकसभा सीट से किस्मत आजमा आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल से हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय, जो इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।  इन चर्चित सीटों पर सबकी नज़रें टिकी हैं। 

यूपी की 14 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। झारखंड की चार, ओडिशा की छह और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग जारी है। वहीं, दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान जारी है। 

क़डी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदाता बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया है। 

इसमें सबसे दिलचस्प चुनाव दिल्ली का माना जा रहा हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धनशोधन मामले में घिरे हैं और चुनाव में हिस्सा लेने के लिए वह ज़मानत पर बाहर चल रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में राजनीतिक घमासान लगातार जारी रहा। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मारपीट मामले में आप और घिर गई। ऐसे में दिल्ली की सात सीटें सबसे दिलचस्प माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ‘लोगों ने झूठ, नफरत और दुष्प्रचार को नकारा’, मतदान करने के बाद बोले राहुल गांधी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button