बिज़नेस

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.95 पर पहुंचा – Utkal Mail

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.95 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.94 पर खुला। 

शुरुआती कारोबार में यह 82.93 से 82.95 के सीमित दायरे में रहा। खबर लिखे जाने तक रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर कारोबार कर रहा था, जो सोमवार के बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट को दर्शाता है। 

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 103.64 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,051.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढे़ं- शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 118 अंक नीचे

 

 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button