भारत

बिहार: वोटिंग के दिन महिला का हुआ निधन, परिवार ने कहा- 'पहले मतदान, बाद में मां का अंतिम संस्कार' – Utkal Mail

जहानाबाद। बिहार में अस्सी वर्षीय एक महिला के परिवार के सदस्यों ने पहले वोट डाला और फिर वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया। यह घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के देवकुली गांव में हुई। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान जारी है। 

मृतक के बेटे मिथिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी मां का शनिवार को निधन हो गया…वह कभी वापस नहीं आएंगी। अंतिम संस्कार के लिए इंतजार किया जा सकता है, लेकिन चुनाव के लिए नहीं… चुनाव पांच साल बाद आएंगे। इसलिए, हमने (परिवार) ने इस मामले पर चर्चा की और वोट डालने के बाद मां का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।’’ 

उन्होंने मतदान केंद्र संख्या-115 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपनी मां का अंतिम संस्कार करने गए। बिहार की आठ लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इन लोकसभा सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (एससी), काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं। 

ये भी पढे़ं- ‘इंडिया’ गठबंधन की हुई बैठक, खड़गे-सोनिया गांधी और CM केजरीवाल समेत तमाम नेता हुए शामिल 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button