धर्म
प्रतापगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर दिखा आस्था का विहंगम दृश्य – Utkal Mail

प्रतापगढ़ अमृत विचार : कुंडा के मनगढ़ स्थित कृपालु धाम के भक्ति मंदिर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर विहंगम दृश्य दिखा। गुरु पर्व भव्य तरीके से मनाया गया।
स्थानीय सत्संगियों के साथ विदेशों से भी पहुंचे सत्संगियों ने गुरू पर्व को और आकर्षक बनाया। डॉ. श्यामा त्रिपाठी,डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने गुरू के समक्ष महाभोग लगाया।

सत्संगियों ने सामूहिक रूप से विधि-विधान से महाआरती की। कार्यक्रम में डॉ. सुशान्त,डॉ. अमरीश, डॉ. संजय त्यागी,किशोरी दीदी, सुन्दरम,नवीन,सचिव हिरण्यम चटर्जी, जनसम्पर्क अधिकारी राजीव तनेजा, अंशुल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सत्संगी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- Sawan 2025 : भगवान शिव ही नहीं रामजी की भी होती है पूजा..बरतें ये सावधानियां इस तरह से भोलेनाथ होंगे प्रसन्न



