विदेश

जो बाइडेन ने महीनों तक हथियारों की आपूर्ति रुके रहने पर जेलेंस्की से मांगी माफी, बोले- हम अब भी साथ हैं – Utkal Mail

पेरिस। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से अमेरिकी सैन्य सहायता में महीनों की देरी के लिए माफी मांगी। हथियारों की आपूर्ति में देरी के कारण रूस को युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल करने में मदद मिली। पेरिस ‘डी-डे लैंडिंग’ की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में दोनों नेता शामिल हुए। 

इस मौके पर बाइडेन ने जेलेंस्की से कहा कि वह यूक्रेनी लोगों से उन महीनों के लिए माफी मांगते हैं जब उन्हें यह पता नहीं था कि और सहायता आएगी या नहीं। यह बयान उस संदर्भ में था जब अमेरिकी संसद में यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का प्रस्ताव छह महीने तक रुका रहा। अप्रैल में हालांकि यह प्रस्ताव कांग्रेस में पारित हो गया और बाइडन ने यूक्रेन को 61 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता पैकज पर हस्ताक्षर किए। बाइडन ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी लोग हमेशा यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, हम अब भी साथ हैं। पूरी तरह से।

रूस के आक्रामक रुख अपनाने के बीच पेरिस में जेलेंस्की से मिलेंगे राष्ट्रपति बाइडेन 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को पेरिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। रूस के साथ शुरू हुए युद्ध के बाद से कीव की सेना फिलहाल अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है और अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में हालात और बद्तर हो सकते हैं। यूक्रेन को युद्ध में हथियार और साजोसामान उपलब्ध कराने वालों में अमेरिका सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। वह यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में रूस के तीव्र आक्रमण को भी रोकने का प्रयास कर रहा है। 

रूस खारकीव और डोनेत्स्क पर हमला करने की तैयारी में है क्योंकि इन स्थानों पर जवाबी कार्रवाई करने के लिए कीव की सेना और गोला-बारूद की कमी है। कीव में हथियारों की कमी तब हुई जब अमेरिकी संसद में यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का प्रस्ताव छह महीने तक रुका रहा, हालांकि अप्रैल में यह प्रस्ताव पास हो गया और बाइडन ने यूक्रेन को 61 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता पैकज पर हस्ताक्षर किए। रूस के हालिया हमले और यूक्रेन की सेना के कमजोर प्रतिरोध के बीच अमेरिका सहित कुछ नाटो सहयोगियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि वे यूक्रेन को रूस के अंदर सीमित हमले करने के लिए दिए गए हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देंगे।

ये भी पढ़ें : Gaza War : मध्य गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 18 लोगों की मौत, अब तक 36,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button