मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म 'एक बहू ऐसी भी' का ट्रेलर रिलीज, देखिए VIDEO  – Utkal Mail

मुंबई। वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन और मैडज़ मूवीज़ प्रेजेंट भोजपुरी फिल्म एक बहू ऐसी भी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक बहू ऐसी भी, सास और बहू के रिश्तों की कहानी पर आधारित है। इसमें रिचा दीक्षित केन्द्रीय भूमिका में नज़र आ रही हैं, जो एक बहू के किरदार में हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, समीर आफताब, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं। फिल्म एक बहू ऐसी भी का ट्रेलर एंटर10 रंगीला से रिलीज हुआ है। 

निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म एक बहू ऐसी भी एक शानदार कहानी पर बनी है। इस फिल्म के जरिये हम दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ कला की बेजोड़ कृति पेश करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सभी अपने परिजनों के साथ देखें इससे पूर्व अभी फिल्म का ट्रेलर देखें, जो आपको फिल्म की एक झलक से रूबरू कराने वाली है। फिल्म एक बहू ऐसी भी रिचा दीक्षित के साथ अंशुमान सिंह, रितेश उपाध्याय, निशा सिंह, मनोज टाइगर, श्रद्धा नवल, सोनिया मिश्रा, रिंकू भारती, संतोष श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र राय मुख्य भूमिका में हैं। 

लेखक इंद्रजीत एस कुमार हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। गीत दुर्गेश भट्ट , छायांकन माही शेरला का है। संकलन गुर्जंट सिंह और नृत्य कानू मुखर्जी एवं सोनू का है। कला रणधीर एन दास ,एक्शन दिनेश यादव ,पार्श्व संगीत राजा राम यादव, वेशभूषा विद्या-विष्णु का है। डी.आई. विजय सिंह हैं। 

ये भी पढे़ं : कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने दिखाया जलवा, पहले सप्ताह में कमाए 24.11 करोड़ 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button