आज का राशिफल। 10 जून, 2024 – Utkal Mail

मेष
आज आप नया कुछ सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपनी उपलब्धियों को लेकर कुछ कुण्ठित हो सकते हैं। परिवार को लेकर चिन्ता हो सकती है। जिस काम में आपको जोखिम की संभावना दिख रही है, फिलहाल उसे टालना हितकर होगा।
वृष
आज आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। आप सबकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। आज आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
मिथुन
आज आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है। घर के बुजुर्ग जातकों की सेहत का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक दौड़-धूप में अपना समय बर्बाद न करें।
कर्क
आज आप काफी प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखना चाहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका समय बीतेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो दिन आपके लिए अनुकूल है।
सिंह
आज व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आज आपको किसी भी बड़ी डील को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मशीनों के रखरखाव में सावधानी रखें। विदेश यात्रा में परेशानियां संभव है। आपको अपनी सुविधाओं का ध्यान रखना होगा।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में आपके नए मित्र बन सकते हैं। आज कई अटके हुए कार्यों को शुरू करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आपका दबाव बढ़ेगा। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। अधीनस्थ कर्मचारी आपके लिए काफी अच्छा कार्य करेंगे।
तुला
आज आप नए कारोबार की तरफ बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिल सकती है। बुरे लोगों की संगत से आपको बाहर निकल जाना चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। लोगों की मदद करने से आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक
आज कई लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। व्यावसायिक संबंधों को लेकर आपके मन में शंका का भाव रहेगा। आज किसी से ज्यादा सहयोग की अपेक्षा न करें। आज आपको स्वतः की आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक जीवन शान्तिपूर्वक बीतेगा।
धनु
आज आपको अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना होगा। पेट से जुड़े विकार आपको परेशान कर सकते हैं। परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। किसी अध्यात्मिक संस्था से आपका जुड़ाव हो सकता है।
मकर
आज आपके सहयोगी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा होगी। राजनीतिक चर्चाओं में आप समय बिता सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपका मन काम के बजाय अन्य गतिविधियों में ज्यादा होगा।
कुंभ
आज दिनचर्या को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी इच्छानुसार काम न होने से मन कुछ अप्रसन्न होगा, किन्तु आपके मौके कम नहीं हुए हैं। यात्रा आपके लिए विशेष लाभदायक रहेगी। यदि आप किसी जॉब में हैं, तो उसमें बदलाव को लेकर भी कुछ विचार बना सकते हैं।
मीन
आज आपके मन में तनाव रहेगा। भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। कानूनी मामलों को लेकर कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता है। इस समयअपना मन शांत रखें और नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। आप अपनी व्यवहारकुशलता से लोगों को अपने पक्ष में कर सकते हैं।