राशिफल

आज का राशिफल। 12 जून, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज अनावश्यक क्रोध करने से स्वजन आपके प्रति शत्रुवत हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ नहीं है। जॉब में अधिकारियों से आपको संबंध अच्छे रखने चाहिए। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

वृष

आज नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। मन में काम को लेकर उत्साह कम हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। गुप्त विद्याओं की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है।

मिथुन

आज घर के वास्तु में कुछ सुधार आदि कर सकते हैं। आप काफी सोच-समझकर भविष्य की योजना बनाएंगे। मित्रों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। दिन शुभ रहेगा। यद्यपि आपके ऊपर जवाबदेही बढ़ेगी,किंतु आप फिर भी काफी उत्साहित रहेंगे।

कर्क

आज आपके कार्य धीमी गति से होंगे। इसीलिए आपको काफी धैर्य रखने की आवश्यकता है। यात्राओं के दौरान आपको परेशानी का अनुभव होगा। आपको बातचीत के दौरान विनम्र रहना सीखना होगा। सहयोगी कर्मचारियों से विवाद होने की आशंका है।

सिंह

आज दूसरों के झगड़ों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप उत्साहपूर्वक अपना काम कर पाएंगे। निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप धार्मिक विषयों को लेकर काफी सक्रिय हो सकते हैं।

कन्या

आज क्रोध के कारण आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे लोगों से संपर्क में न रहें,जो आपको गुस्से के लिए उकसाते हों। व्यवसाय में नवीन प्रयोग करने से बचें। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको सावधान रहना चाहिए। मन में उत्साह का अभाव रहेगा।

तुला

आज आप काफी अध्यात्मिक रहेंगे। जॉब में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से कारोबार या नौकरी को लेकर आपको मौके मिल सकते हैं। नई तकनीक के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। संभव है कि आप किसी डिवाइस पर धन खर्च करें।

वृश्चिक

आज व्यापार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। मित्रों का काफी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। जॉब में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आपको प्रबुद्ध व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

धनु

आज व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी,किंतु आपको ज्यादा निवेश करने से बचना चाहिए। अपने संपर्कों को बढ़ाने का प्रयास करें। आपका मन काम में नहीं लगेगा। आप कुछ दूसरे कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं।

मकर

आज अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। बाहर का भोजन करने से आपको बचना चाहिए। आप आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक भागदौड़ के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी।

कुंभ

आज व्यवसाय काफी लाभप्रद रहने वाला है। जीवनसाथी आपको कड़ी सलाह दे सकता है, किंतु यह आपके लिए लाभप्रद अवश्य होगी। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता मिलेगी। आपके सहयोगी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

मीन

आज कुछ कार्यों के उलझने के योग बन रहे हैं। लोन वगैरह लेने से आपको बचना चाहिए। नौकरी को लेकर चिंता और तनाव हो सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता का भाव रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button