भारत

झारखंड में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 5 पांच लोगों की मौत…6 घायल – Utkal Mail

गढ़वा (झारखंड)। झारखंड के गढ़वा जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के नजदीक हुआ। 

थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि 12 लोग ऑटोरिक्शे में सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे और उन्हें गुजरात जाने वाली ट्रेन पर सवार होना था। रास्ते में उनके ऑटो और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें-  कुवैत जाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री वीना को नहीं मिली अनुमित, बोलीं- केंद्र सरकार ने जाने से रौका


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button