भारत

प्रियंका गांधी ने नीट मामले में BJP को घेरा – Utkal Mail


यूजीसी नेट और एनईईटी पेपर लीक का मामला दिन -ब दिन तूल पकड़ रहा है। नीट पेपर लीक के बाद यूजीसी नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष बहुत नाराज है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है।

प्रियंका गांधी ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले पर भाजपा सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा शासन में यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है, जिसने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर एनईईटी घोटाले में 24 लाख छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा, आज देशभर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथियों ने NEET परीक्षा घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा राज में भर्तियों में दौरान भ्रष्टाचार प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, भाजपा राज में भर्तियों में दौरान भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शैक्षणिक घोटाले देश के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। भ्रष्टाचार का यह खेल तत्काल बंद होना चाहिए। हमारी मांग है कि नीट परीक्षा में हुए घोटाले पर तत्काल और सख्त कार्रवाई हो ताकि 24 लाख युवाओं को न्याय मिले।’

आज देश भर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथियों ने NEET परीक्षा घोटाले के ​खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा राज में भर्तियों में बेतहाशा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शैक्षणिक घोटाले देश के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। भ्रष्टाचार का यह खेल तत्काल बंद होना चाहिए

भाजपा राज में पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या

बता दें कि एक्स पर पेपर लीक को लेकर प्रियंका गांधी ने एक और पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘पिछले पांच सालों में देश में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की एक राष्ट्रीय समस्या बन गई है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है। हमारे पास सबसे बड़ी युवा आबादी है। भाजपा सरकार इन युवाओं को हुनरमंद और सक्षम बनाने की बजाय कमजोर बना रही है।

बता दें कि NEET परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 24 लाख छात्रों ने भाग लिया था। हालांकि, 4 जून को नतीजे आने के बाद पेपर लीक के आरोप लगे। साथ ही यूजीसी नेट की परिक्षा 18 जून को आयोजित हुई थी।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button