भारत

हरियाणा के सीएम सैनी ने 126 करोड़ रुपए की 22 परियोजनाओं को दी मंजूरी  – Utkal Mail

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हिसार में 126 करोड़ रुपये की लागत की 22 प्रमुख परियोजनाओं के लिये प्रशासनिक मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से हिसार, जींद, कैथल और सिरसा जिलों में बुनियादी संरचना का विकास कराया जायेगा। 

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिसार के गांव सिसाय में 14.25 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना के तहत बालसमंद शाखा से पानी की व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा 3.90 करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से नारनौंद और हांसी में विभिन्न ढाणियों में घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) किये जायेंगे।

 इसी तरह से 4.10 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गयी है। उन्होंने बताया कि 46.59 करोड़ रुपये की लागत से सिरसा जिले के (मंडी डबवाली और कालांवाली) गांवों भारूखेड़ा, चोरमार खेड़ा, देसू जोधा, गदराना, हबुआना, जोत्तांवाली, खतरावान, मंगियाना, मसीतां, नौरंग और सुखचैन को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन (एलपीसीडी) की बढ़ी हुई जलापूर्ति का लाभ मिलेगा। 

इसी प्रकार से 13.65 करोड़ रुपये की लागत से सिरसा जिले के झोड़ा रोही, गिदरांवाली और रगुआना (कालांवाली) गांवों के ग्रामीणों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन (एलपीसीडी) की बेहतर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कैथल जिले के पट्टी डोगरान गांव में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन (एलपीसीडी) के साथ पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिये 3.30 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। जिला जींद के अशरफगढ़ और संडील गांवों के लिये क्रमशः 2.12 करोड़ और 4.84 करोड़ रु मंजूर किये गये हैं। 

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल पर हमले का मामला: कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत छह जुलाई तक बढ़ाई


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button