विदेश

द.कोरिया में लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी, नौ लोगों की मौत…15 अन्य लापता  – Utkal Mail

सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी, चार घायल हो गए तथा 15 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सियोल के दक्षिणी क्षेत्र ह्वासियोंग शहर में स्थित फैक्टरी में आग लगने से पहले एक व्यक्ति की मौत होने तथा चार अन्य के घायल होने की सूचना मिली थी।

स्थानीय दमकल अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि बचाव कर्मियों ने बाद में फैक्टरी से आठ और शव बरामद किए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। किम ने पहले बताया था कि ज्यादातर लापता लोग विदेशी नागरिक हैं जिनमें चीनी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों के मोबाइल फोन के सिग्नल फैक्टरी की दूसरी मंजिल से आने का पता चला है।

दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। किम ने बताया कि आग लगने के समय फैक्टरी में कुल 102 लोग काम कर रहे थे।

आतंकवाद के खिलाफ नए सैन्य अभियान पर संसद में चर्चा होगी 
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ आतंकवादियों के खिलाफ नए सैन्य अभियान के मुद्दे पर संसद से परामर्श करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने मांग की थी कि किसी भी नए अभियान पर सर्वोच्च मंच पर चर्चा की जानी चाहिए। ‘अज्म-ए-इस्तेहकाम’ अभियान शुरू करने का निर्णय शनिवार को राष्ट्रीय कार्य योजना की शीर्ष समिति की बैठक में लिया गया जो देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए 2014 में स्वीकृत एक रणनीति है।

योजना की घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों ने कहा कि इस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए थी क्योंकि यह किसी भी नए अभियान के बारे में निर्णय लेने के लिए सर्वोच्च मंच है। मंत्री ने पहले पीटीआई की आलोचना करते हुए कहा कि यह निर्णय लिए जाने के समय पार्टी के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद थे, लेकिन बाद में उन्होंने यह भी घोषणा की कि मामले को संसद के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “हम मुद्दे को संसद में भी लाएंगे जहां इस विषय पर बहस होगी। अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो इसपर बोल सकते हैं।

ये भी पढे़ं : चीनी हैकर्स ने ताइवानी संगठनों पर बढ़ाए हमले, साइबर सुरक्षा इकाई का दावा

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button