भारत

असम: बाढ़ के हालात में सुधार, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित  – Utkal Mail

गुवाहाटी। असम में बाढ़ के हालात में बृहस्पतिवार को थोड़ा सुधार हुआ हालांकि पांच जिलों के करीब 1.2 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, कछार, दरांग, धेमाजी, कामरूप और करीमगंज जिलों में बाढ़ से 1,15,500 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, कछार सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां लगभग 75,000 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। कछार के बाद करीमगंज में 39 हजार और धेमाजी में लगभग एक हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सात जिलों में बुधवार तक लगभग 1.4 लाख लोग प्रभावित थे। इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 41 हो गयी है। 

वर्तमान में दो जिलों में 123 राहत शिविर एवं वितरण केंद्र सक्रिय हैं, जहां 17,383 लोग आश्रय लिये हुए हैं। एएसडीएमए ने पिछले 24 घंटों में बाढ़ से जूझ रहे लोगों को 35.59 क्विंटल चावल, 6.71 क्विंटल दाल, 2.01 क्विंटल नमक और 201.18 लीटर सरसों के तेल सहित आवश्यक आपूर्ति वितरित की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में 419 गांव जलमग्न हैं। बाढ़ के पानी ने पूरे असम में 693.57 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ के कारण बारपेटा, बोंगाईगांव, लखीमपुर और उदलगुरी में तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

यह भी पढ़ें- Mobile Tariff Hike: Jio यूजर्स को लगा बड़ा झटका, महंगे हो गए ये प्लान…इस दिन से होगा लागू


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button