भारत

चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, प्रदेश के विकास के लिए केंद्र का मांगा सहयोग – Utkal Mail

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र सरकार का समर्थन मांगा। 

सूत्रों ने बताया कि नायडू ने केंद्र सरकार के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है कि अगर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है तो उसे अधिक सहायता दी जाए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सबसे बड़ी सहयोगी है। राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर आए तेदेपा प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल के साथ राज्य से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की। 

सूत्रों ने संकेत दिया कि नायडू का गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा को 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य के विकास के लिए केंद्रीय समर्थन हासिल करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम से की मुलाकात, सामने आया वीडियो


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button