विदेश

UK Election Results 2024: 'I am Sorry…', आम चुनाव में ऋषि सुनक ने स्वीकार की हार, Keir Starmer ने कहा- हमने कर दिखाया – Utkal Mail

ब्रिटेन। ब्रिटेन के शुरुआती नतीजों के मुताबिक लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर का प्रधानमंत्री बनना तय नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं और कीर स्टार्मर को जीत की बधाई देता हूं। वहीं, ऋषि सुनक ने ऐलान कर दिया है कि वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

इस प्रचंड जीत के बाद कीर स्टार्मर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कर दिखाया। आपने इसी के लिए प्रचार किया था, आपने इसी के लिए लड़ाई लड़ी थी। आपने इसी के लिए वोट किया था और अब इसके नतीजे सभी के सामने हैं। अब से बदलाव की बयार शुरू हो गई है। ईमानदारी से कहूं तो ये बदली हुई लेबर पार्टी है, जो देश की सेवा के लिए तैयार है। 

शुरुआती नतीजों में लेबर पार्टी 390 सीटें जीत चुकी हैं, जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अभी तक सिर्फ 99 सीटें ही जीत पाई है। अभी तक 650 में से 585 सीटों पर नतीजों का ऐलान किया जा चुका है।

ये भी पढे़ं : पाकिस्तान : अब पंजाब प्रांत में WhatsApp, फेसबुक-इंस्टाग्राम नहीं चला पाएगी जनता, सरकार लगाने जा रही है सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button