भारत

अमृतपाल सिंह और इंजीनियर रशीद ने लोकसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, दोनों पैरोल पर जेल से आए बाहर – Utkal Mail

नई दिल्ली। पैरोल पर जेल से बाहर आए कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता शेख अब्दुल रशीद ने शुक्रवार को संसद भवन के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

इंजीनियर रशीद के नाम से जाने जाने वाले रशीद गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं, जबकि सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज मामले में असम के डिब्रूगढ़ की जेल में कैद हैं। सुरक्षाकर्मी सुबह उन्हें संसद परिसर लाए थे।

एक सूत्र ने बताया कि निर्वाचित सांसदों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में शपथ ली। बता दें, अमृतपाल सिंह ने पंजाब के खडूर साहिब और इंजीनियर रशीद ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला से हाल ही में जेल में रहते हुए निर्दलीय उम्मदीवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीता था। वे अन्य विजयी उम्मीदवारों के साथ 24 और 25 जून को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ नहीं ले सके थे।

इंजीनियर रशीद को शपथ लेने के लिए दो घंटे की हिरासती पैरोल दी गई थी, जिसमें तिहाड़ से संसद भवन तक की यात्रा का समय शामिल नहीं था, जबकि अमृतपाल सिंह को असम से दिल्ली आने जाने के मद्देनजर चार दिन की हिरासत पैरोल दी गई है, जो 5 जुलाई से शुरू हुई है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली जल बोर्ड में STP घोटाला मामला: ED की कई शहरों में छापेमारी, जानिए क्या-क्या मिला?


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button