भारत
TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर दिल्ली में केस दर्ज…NCW अध्यक्ष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप, जानें मामला – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
टीएमसी नेता ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर टिप्पणी की, जिसमें रेखा शर्मा को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ वाली जगह पर पहुंचते हुए दिखाया गया था। महुआ मोइत्रा ने बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया था। इस पोस्ट में एक व्यक्ति को छाता पकड़ कर राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख के पीछे चलते हुए दिखाया गया था।
ये भी पढ़ें- NEET-UG 2024 संबंधी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट



