राशिफल

आज का राशिफल। 09 जुलाई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। किसी कार्य के बनते बनते विघ्न बाधा आ जाएगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है। भोग विलास पर अत्यधिक धन खर्च होगा।

वृष

आज भूमि क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से मनोबल बढ़ेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

मिथुन

आज नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। सामाजिक कार्य में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी। किसी महत्वपूर्ण अभियान, आंदोलन का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई सुखद सूचना मिलेगी। देव स्थल के दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्ग परिजनों के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे।

सिंह

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण व्यवधान आ सकता है। रोजगार के लिए इधर से उधर भटकना पड़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना घातक सिद्ध हो सकता है। उद्योग धंधे की योजना को खूब सोच समझकर गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। 

कन्या

आज राजनीति में उच्च पद मिलने के योग हैं। नौकरी में अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने के योग है। धन संपत्ति मिलने की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों को सफलता मिलेगी।

तुला

आज किसी महत्वपूर्ण योजना पर कार्य करेंगे। किसी पुराने मुकदमे में जीत आपकी होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज किसी लंबी यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पैतृक धन संपत्ति को लेकर परिवार में वाद हो सकता है। आप किसी के कहे सुने में न आएं। उद्योग धंधे में किसी अनुभवी व्यक्ति से विशेष सहयोग मिलेगा।

धनु

आज परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग, सानिध्य मिलेगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। बौद्धिक कार्य लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर

आज उद्योग धंधे की कोई बड़ी बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। राजनीति में सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। खाद्य पदार्थों के व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।

कुंभ

आज किसी व्यापारिक योजना के सफल होने के योग हैं। नौकरी में आपके कार्य से बॉस का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा। किसी प्रियजन के कारण समाज में मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अस्त्र-शस्त्र में अभिरुचि रहेगी। शस्त्र खरीदने की योजना बन सकती है।

मीन

आज नौकरी में नवीन दायित्व मिलने के संयोग बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने में अचानक मनोबल में वृद्धि होगी। कला, खेल,विज्ञान की दुनिया में लोगों को सरकार से महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त होगा।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button