धर्म

हनुमान जन्मोत्सव 2025: जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, भव्य श्रृंगार और पूजा-अर्चना की हैं मदिरों में खास तैयारिया – Utkal Mail

  जौनपुर, अमृत विचार | उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिरों में शनिवार को श्री हनुमंत लाल का जन्मोत्सव (जयंती) समारोह श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह से ही जिले के सिकरारा क्षेत्र के अजोशी गांव में स्थित महावीर धाम मंदिर सहित जौनपुर नगर के कोतवाली चौराहा ,बी आर पी, बड़े हनुमानजी का मंदिर, मच्छरहट्टा (रासमंडल) में स्व0 पंडित शेष नारायण दुबे के आवास पर बने हनुमान मंदिर में जयंती मनायी गयी। 

जौनपुर नगर के मछरहट्टा (रासमण्डल ) में स्व0 पण्डित शेष नारायण दुबे के मकान में बने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव (जयंती) धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर मन्दिर को खूब सजाया गया, श्री हनुमान जी का श्रृंगार किया गया और पूजन के समय उनके शुभेच्छ पास-पड़ोस के लोग भी मौजूद रहे आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। 

आज जयंती के दिन सभी मंदिरों में श्री महावीर हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष पूजा-पाठ कर आरती की गयी। अजोशी धाम में आज मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक विशेष पूजा, पाठ, यज्ञ, भजन, कीर्तन सहित भक्तों में महाप्रसाद वितरित किया गया। 

ऐसी मान्यता है कि अजोसी धाम में स्वयंभू हनुमान जी की मूर्ति में भरत जी द्वारा चलाये गये वाण की निशानी विद्यमान है। हनुमान जयंती आज शनिवार को पड़ने से हजारों लोग दर्शन-पूजन के लिये आये। जिले के और मंदिरों पर भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिले के BRP कॉलेज के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर में भव्य सजावट की दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा और भंडारा का भी आयोजन किया गया। कुल मिलाकर पूरे जिले में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

ये भी पढ़े : Hanuman Janmotsav 2025: पश्चिम बंगाल में मनाई गई हनुमान जयंती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच हनुमान चालीसा का पाठ


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button