विदेश

बोलीविया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने मारी बस में टक्कर, 16 यात्रियों की मौत, 14 अन्य घायल – Utkal Mail

ला पाज। बोलीविया को चिली से जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 16 यात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ला पाज यातायात परिचालन संगठन के दुर्घटना प्रभाग के निदेशक निलो टोरिको ने कहा कि चिली के साथ देश की सीमा से बोलीविया लौट रहा एक मालवाहक ट्रक चिली के अरिका क्षेत्र की ओर जा रही एक यात्री बस से टकरा गया।

घायलों सात महिलाओं और सात पुरुषों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। टोरिको ने कहा, “ उच्च-टन भार वाले वाहन का चालक विपरीत लेन में चला गया और बस से टकरा गया।” घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही थी।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को दी जन्मदिन की बधाई

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button