राशिफल

आज का राशिफल। 22 जुलाई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज अपने कार्यक्षेत्र को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों में दोबारा उलझने से बचें। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृष

आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। अध्यात्मिक विषयों पर गूढ़ अध्ययन कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

मिथुन

आज का दिन संघर्षों से युक्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आयेगी। प्रियजनों की सलाह पर गम्भीरता से विचार करें। मौसम परिवर्तन के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं।

कर्क

आज आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। अहंकार का प्रदर्शन न करें। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार आने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

सिंह

आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। माता-पिता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा।

कन्या

आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताना पसन्द करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोग आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका काम समय पर पूर्ण हो जायेगा।

तुला

आज आपके घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक हो सकती है। आपकी सामाजिक छवि सुधर सकती है। अकारण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक

आज प्रभावशाली लोगों के बीच आपका सम्पर्क मजबूत होगा। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। समय का सदुपयोग अवश्य करें। मनोरञ्जन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं।

धनु

आज अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करें। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा। नई सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति में बदलाव करें।

मकर

आज आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। धैर्यवान होकर काम पूर्ण करें। संतान को उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। पूरा ध्यान अपने काम पर लगायें।

कुंभ

आज बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है। आपकी राय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। किसी को बिना माँगी सलाह न दें।

मीन

आज वैवाहिक संबंधों में प्रसन्नता का भाव रहेगा। मन में नए कार्यों को लेकर उमंग-उत्साह की भावना में वृद्धि होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च कर सकते हैं। एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button