राशिफल

आज का राशिफल। 23 जुलाई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज आप काफी सुखद अनुभव का आनंद लेंगे। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। कारोबार में बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। व्यवसाय में आकस्मिक धन हानि झेलनी पड़ सकती है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। धर्म-कर्म से अरुचि हो अकती है। पिता के किसी निर्णय से आप नाराज हो सकते हैं।

मिथुन

आज मन में कई तरह के विचार एक साथ आएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आपको धन की कमी महसूस होगी। लोगों से ज्यादा सलाह न लें वरना अनावश्यक भ्रमित हो जाएंगे।

कर्क

आज आपके रुके हुए कार्य गतिशील होने की संभावना है। लेपटॉप व मोबाइल आदि की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बिताएं। आंखों में परेशानी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

सिंह

आज आपको जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अचल संपत्ति की खरीदी का विचार मन में आएगा। व्यापार में प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

कन्या

आज आपकी दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित हो सकती है। बच्चे माता-पिता के आदेश का सख्ती से पालन करें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है। आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। अटके हुए धन का लाभ आपको मिलेगा।

तुला

आज कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को धन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन में साहसिक कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। अहंकारी व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृश्चिक

आज आपकी बातों से कुछ परिजन नाराज हो सकते हैं। दूरस्थ स्थानों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। प्रियजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। नया व्यवसाय आप शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी।

धनु

आज आपकी लोग काफी प्रशंसा करेंगे। घर का माहौल सुखमय रहेगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। आपको कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर

आज व्यापार में काफी व्यस्तता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। परिवार में सब आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

कुंभ

आज दिन की शुरुआत थोड़ी उबाऊ हो सकती है। किंतु व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। गलत बातों में अपना समय बर्बाद न करें।

मीन

आज स्वार्थी लोग आपका भावनात्मक शोषण कर सकते हैं। लोगों से सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करें। घरेलू खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सरकारी मामलों में लापरवाही न करें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button