राशिफल

आज का राशिफल । 29 जुलाई, 2024 – Utkal Mail

मेष     

आज रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। आप सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा।

वृष

आज किसी पर भी आंख-मूंदकर विश्वास न करें। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकते हैं। नींद पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। मानसिक अशांति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। एक साथ कई काम करने पड़ेंगे। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी।

मिथुन

आज जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष उन्नति की संभावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

कर्क

आज आप बहुत सारा समय आत्ममंथन में व्यतीत कर सकते हैं। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। कारोबारी में कुछ कमी महसूस हो सकती है। दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपको सहकर्मियों से मदद मिल सकती है।

सिंह

आज भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों पर ज्यादा निर्भर होने से बचना चाहिए। अपनी आवश्यकताओं से अधिक धन खर्च न करें। आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।

कन्या

आज प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास की भावना कम न होने दें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अपनी वाणी में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट आदि के दौरान विशेष सावधानी रखें।

तुला

आज का दिन पुराने ऋणों को चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। थोक व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। घर के विद्युतीय उपकरणों में खराबी आ सकती है। घर के अनुभवी सदस्यों से राय अवश्य लें।

वृिश्चक

आज समाज में आपको मान-सम्मान की चिंता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी न करें। नई व्यापारिक साझेदारी होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिए।

धनु

आज पारिवारिक सदस्यों के साथ हंसी-मजाक भरा समय बिताएंगे। मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। तकनीकी विषयों के अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं।

मकर

आज किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। अपने व्यवहार को लेकर लोगों के बीच केन्द्र बने रहेंगे। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। गले में इंफेक्शन और जुकाम की समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। शाम के समय घर में झगड़ा हो सकता है। किसी का अपमान न करें। आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कारोबार में आपको अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा। किसी को बिना मांगे राय न दें।

मीन

आज आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। पेट खराब होने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button