आज का राशिफल। 3 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष
आज आप अपने घर की समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताएं। कारोबार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।
वृष
आज भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। कार्यक्षमता के अनुसार काम करने से लाभ प्राप्त होगा। लंबी यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे।
मिथुन
आज संतान के व्यवहार से आप खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। विद्वानों और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक संपर्क का लाभ उठाएंगे।
कर्क
आज व्यापार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। पद और अधिकार की आकांक्षा बढ़ेगी। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे,जिससे आपका यश बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रत्येक कार्य को सलीके से करने का प्रयास करें।
सिंह
आज अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। कारोबार को लेकर किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका उपहास उड़ा सकते हैं। दांपत्य संबंधों में अनबन हो सकती है।
कन्या
आज रोजमर्रा के कार्यों में आपका मन लगेगा। नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी।
तुला
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आपके संबंध मधुर होंगे। कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होगी। घर का माहौल काफी शांत रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे।
वृिश्चक
आज घर से बाहर खाने का विचार बना सकते हैं। अपने सिद्धांतों के साथ समझौता न करें। पिता के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा।
धनु
आज मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी नए कार्य की शुरुआत करना उचित नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय कमजोर रहने वाला है। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर
आज कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रबंधन के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। पुराने अटके हुए मुद्दे हल होने की संभावना है।
कुंभ
आज कार्यशैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना उचित होगा। निर्माण कार्य से से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा है। आपको ज्यादा मेहनत के बजाय आराम पर भी ध्यान देना चाहिए। आपकी परिस्थितियां अनुकूल है।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। किसी प्रियजन से शानदार मुलाकात होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।