राशिफल

आज का राशिफल। 17 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आपको लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में मनोरंजन और उत्साह का माहौल रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े सशंकित रहेंगे। अपने व्यवहार को संतुलित रखें।

वृष

आज वर्तमान समय उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेंगी। दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। इसके कारण आपको विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन

आज आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लोगों से बहसबाजी से बचना चाहिए। आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। फाइनेंस आदि के कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क

आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में काफी अच्छा तालमेल रहने वाला है। मनोनुकूल कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुरानी मेहनत का उत्तम परिणाम आपको मिलेगा।

सिंह

आज वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए प्रोजेक्ट को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। आपकी सामाजिक छवि खराब हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी होगी।

कन्या

आज कारोबार में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। शोध आदि से जुड़े कार्यों में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप आत्ममंथन में समय व्यतीत करेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

तुला

आज व्यवसाय में बदलाव करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों का वियाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। कर्मचारियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। कटु वाणी का प्रयोग न करें अन्यथा लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी पर भी सजह भरोसा न करें। आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।

धनु

आज सहयोगियों के सम्मान का हमेशा ध्यान रखें। कार्यस्थल में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। योग और ध्यान का सहारा लेना उचित होगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को हमेशा ध्यान में रखें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है।

मकर

आज निर्माण कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। पुराने मित्रों का सहयोग आपको मिल सकता है। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। करियर में बदलाव करने के लिए उपयुक्त समय है। सभी आवश्यक कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।

कुंभ

आज वस्तुओं के आयात-निर्यात से धन लाभ मिलेगा। नौकरी को लेकर आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है।

मीन

आज उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर सशंकित रहेंगे। सभी कार्य निर्धारित समय पूरे करने का दबाव रहेगा। किसी कारणवश गुस्सा हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ अपने संबंध खराब न होने दें।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button