राशिफल

आज का राशिफल। 19 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष     

आज आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर की साज-सजावट पर खर्च करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिलेंगे। नई नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। विद्वान जनों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष

आज विदेश यात्रा आपके लिए काफी उत्तम रहेगी। नए कार्यों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। दांपत्य संबंध काफी मधुर रहने वाला है। अनचाहे भय से व्याकुल हो सकते हैं।

मिथुन

आज ग्राहकों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। थकान और कमजोरी महसूस होगी। नए कार्यों की शुरुआत न करें। व्यापार में नकदी की समस्या हो सकती है।

कर्क

आज कई दिनों से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होता रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी संबंधी साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। प्रेम संबंध वैवाहिक संबंधों में परिणित हो सकते हैं।

सिंह

आज क्रोध के कारण काम बिगड़ सकते हैं। दोस्तों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार में आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों का समाधान निकाल सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

कन्या

आज मित्रों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। मेहनत से आपको पीछे नहीं हटना चाहिए। दूसरों के मामलों में जबरदस्ती हस्तक्षेप न करें। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। आप लोगों की सहायता करने का अवसर नहीं चूकेंगे।

तुला

आज व्यवसाय में कुछ तकनीकी अवरोध आ सकते हैं,लेकिन उन्हें आप जल्द सुलझा लेंगे। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम की अधिकता के कारण परिवार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे।

वृश्चिक

आज सेहत को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। इसके लिए आप नित्य व्यायाम करने का भी संकल्प ले सकते हैं। सुबह से ही आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में अपनी तार्किक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

धनु

आज व्यापार में अचानक उलटफेर का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं को लेकर थोड़े गंभीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त पड़ेगा। किसी को वचन न दें वरना परेशानी में फंस सकते हैं।

मकर

आज लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकता है। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा परेशान न हों। व्यापार में साझेदारों के बीच तालमेल की कमी दूर कर लेंगे। जिस कार्य के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे वो पूर्ण हो सकता है।

कुंभ

आज राजनीति से जुड़े लोगों को अपने करियर को लेकर चिंता हो सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण आपसे कुछ चूक हो सकती है। क्रोध व उत्तेजित होकर किसी से बात न करें। प्रतियोगी परीक्षा में आपको आशा से उत्तम परिणाम मिलेंगे।

मीन

आज व्यापार में नकदी की समस्या का समाधान होगा। प्रेमी जन आपको करियर और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनंद लेंगे। आप अपने घर पर समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button