राशिफल

आज का राशिफल। 21 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज व्यवसायिक गतिविधियां बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आप लोगों को नीति और सत्कर्मों की प्रेरणा देंगे। घर में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

वृष

आज सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। परिवार में आपका दबदबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबार में तेजी आयेगी। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी।

मिथुन

आज पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद होने की आशंका है। अपने धन का दुरुपयोग न करें। जॉब में बदलाव करने को लेकर जल्दबाज़ी करना उचित नहीं है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिन्ता करनी चाहिए।

कर्क

आज  आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क की भावना के कारण आपके कार्य अच्छी तरह से हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थितियां शानदार रहने वाली है। रुके हुए प्रोजेक्ट्स आज शुरू हो सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा।

सिंह

आज विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। बिना मांगे किसी को ज्ञान न दें। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी। वकीलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यवसाय में नए पार्टनर्स जुड़ सकते हैं।

कन्या

आज जीवनसाथी के साथ आनन्दकारी समय बितायेंगे। मन में भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। सीनियर्स के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपका समर्थन करेगा।

तुला

आज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट संबंधित प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। ससुराल पक्ष से थोड़े नाखुश सकते हैं। थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। वाणी में मधुरता बनाये रखें।

वृश्चिक

आज मेहनत और लगन से आप अपना काम करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार को लेकर नई योजना बनायेंगे। उच्चाधिकारियों से आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा।

धनु

आज विरोधी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन करेंगे। पहले किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा समय है।

मकर

आज आपकी गलतियों के कारण आपके सहयोगियों को परेशानी हो सकती है। अपने विचारों को रूढ़िवादी न होने दें। पेट में संक्रमण जैसी समस्या होने की आशंका है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधों में एकतरफा पहल से अपमान हो सकता है।

कुंभ

आज आप पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। घर में अनुशासन बनाए रखना चाहिए। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। हल्के-फुल्के बुखार की समस्या हो सकती है। जॉब में स्थायीत्व की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता को सम्मान मिलेगा। मन में रचनात्मक विचारों का सृजन होगा। कोई बड़ा कार्य होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button