मनोरंजन

Chandrayaan 3: जब चांद पर पहुंची बॉलीवुड इंडस्ट्री! 'रॉकेट्री' और 'मिशन मंगल' समेत कई फिल्मों ने उठाया लुत्फ – Utkal Mail


मुंबई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है। आज हम आपको बॉलीवुड और अंतरिक्ष का कनेक्शन बताने जा रहे हैं। हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो अंतरिक्ष पर आधारित हैं।

कलई अरसी नाम की एक फिल्म आई थी, वो भी 60 के दशक में. जी हां, ये तमिल फिल्म 1963 में बनी थी। ए. कासिलिंगम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उस वक्त के मशहूर दिग्गज कलाकार एमजी रामचंद्र ने अहम भूमिका निभाई थी। यह अंतरिक्ष पर आधारित पहली तमिल फिल्म थी।

1967 में एक और फिल्म आई-चांद पर चढ़ाई। इस फिल्म में दारा सिंह थे। टीपी सुंदरम द्वारा निर्देशित यह फिल्म फ्रेंच भाषा की फिल्म ‘ए ट्रिप टू द मून’ से काफी मिलती-जुलती थी। इसमें दिखाया गया था कि कुछ लोग चाँद की यात्रा पर निकलते हैं।

साल 2003 में राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक रोशन के साथ मिल कर बनाई थी फिल्म कोई मिल गया। इसमें स्पेस तो नहीं दिखाया गया था पर स्पेसशिप जरूर दिखाया गया था। फिर स्पेसशिप से जादू यानी एलियन भी उतरा था। फिल्म को बहुत दर्शकों का बहुत प्यार मिला था।

साल 2018 में आई अंतरिक्षम 9000 kmph। संकल्प रेड्डी ने ये फिल्म बनाई थी. फिल्म में अदिति राव हैदरी और वरुण तेज मेन लीड में थे। फिल्म की कहानी सैटलाइट को लेकर बुनी गई थी।

इसी साल एक और साउथ इंडियन फिल्म आई-टिक टिक टिक. ये एक तमिल भाषी साई फाई फिल्म है।

क्षय कुमार, विद्या बालन स्टारर ‘मिशन मंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही बहुत मोटी कमाई नहीं की, लेकिन देश के स्पेस प्रोग्राम पर बनी यह दर्शकों के दिलों में उतरने में कामयाब जरूर हुई है। आज भी लोग इस फिल्म की तारीफ करते हैं। बता दें कि यह फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज हुई थी।

साल 2022 में आई आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’। आर माधवन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है और खुद फिल्म में मेन रोल में भी रहे। ये फिल्म नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित हैं, जो देश के नामी वैज्ञानिक हैं।

साल 2018 में शाहरुख खान की भी एक फिल्म आई थी ZERO जो ग्लैमर और चकाचौंध से भरी थी पर लास्ट में फिल्म को स्पेस से भी जोड़ दिया गया था। फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाया था। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो एक रोमांस कॉमेडी फिल्म थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर किंग खान की यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी

ये भी पढ़ें:- Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, भारत ने चांद पर रचा इतिहास


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button