बिज़नेस

सीगल इंडिया का IPO एक अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 380 से 401 रुपये प्रति शेयर  – Utkal Mail

नई दिल्ली। ढांचागत क्षेत्र की कंपनी सीगल इंडिया लिमिटेड ने 1,253 करोड़ रुपये मूल्य के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए सोमवार को 380 रुपये से 401 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया। लुधियाना स्थित कंपनी का आईपीओ एक अगस्त को खुलेगा और पांच अगस्त को बंद होगा। कंपनी के आईपीओ में 684.25 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों की पेशकश के अलावा प्रवर्तकों एवं व्यक्तिगत शेयरधारकों की तरफ से 568.41 करोड़ रुपये मूल्य के 1.42 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। 

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर सीगल इंडिया के आईपीओ का आकार 1,252.66 करोड़ रुपये आंका गया है। इसमें प्रवर्तक एवं प्रवर्तक समूह इकाइयों के अलावा व्यक्तिगत शेयरधारक कंवलदीप सिंह लूथरा अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। नए निर्गम से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल उपकरणों की खरीद और कर्ज भुगतान के अलावा सामान्य कंपनी जरूरतों के लिए किया जाएगा। 

वर्ष 2002 में स्थापित सीगल इंडिया एक बुनियादी ढांचा निर्माण कंपनी है। उसे एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, पुल, रेलवे ओवरब्रिज, सुरंग, राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और रनवे जैसे विशेष संरचनात्मक कार्य करने का अनुभव है। जून, 2024 तक उसे 9,470 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला हुआ था।

ये भी पढ़ें- Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button