बिज़नेस

D Mart का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत गिरकर 623.35 करोड़ रुपये, बिक्री बढ़ी  – Utkal Mail


नई दिल्ली। खुदरा श्रंखला डी-मार्ट की मालिक और इसका परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 9.09 प्रतिशत घटकर 623.35 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शनिवार को बताया कि सामान्य माल और परिधान कारोबार से कम योगदान के कारण सकल मार्जिन प्रभावित हुआ। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 685.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से उसका राजस्व 18.66 प्रतिशत बढ़कर 12,624.37 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,638.33 करोड़ रुपये था।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स का जुलाई-तिसंबर, 2023 तिमाही का कुल व्यय 18.97 प्रतिशत बढ़कर 11,809.35 करोड़ रुपये रहा। सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 18.61 प्रतिशत बढ़कर 12,661.29 करोड़ रुपये रही।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का परिचालन से राजस्व 24,489.81 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 1,282.06 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नेविल नोरोन्हा ने कहा, “चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि रही।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के CM शिवराज का प्रियंका गांधी और कमलनाथ के बीच वाकयुद्ध, एक-दूसरे पर साधा निशाना


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button