भारत

दिल्ली : ‘आप’ मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को कल संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नये मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हुए।

‘आप’ सुप्रीमो ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले दो जून को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इससे पहले, उन्हें मई में शीर्ष अदालत ने दो जून तक लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है, चुनावी रैली में बोले प्रधानमंत्री मोदी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button