भारत

Atishi Marlena: आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली के नई मुख्यमंत्री, AAP ने किया ऐलान – Utkal Mail

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के स्थान पर अब दिल्ली के नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी। पार्टी आलाकमान ने आज मंगलवार को विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

दरसअल केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे। बता दें कि आतिशी इस समय दिल्ली सरकार के सबसे ज्यादा विभाग संभाल रही हैं। उन्हें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के सबसे अधिक करीबियों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के इंतजार में गोल्फ क्लब के निकट 12 घंटे तक रहा संदिग्ध, जांच से हुआ चौंकाने वाला खुलासा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button