भारत

MP के मैहर में दर्दनाक हादसा: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 20 घायल – Utkal Mail

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नागपुर की ओर जा रही थी तभी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात पुलिस थाने के पास शनिवार रात करीब 11 बजे यह पत्थर से लदे एक ट्रक से टकरा गई।

मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों में से छह की हालत गंभीर है और उन्हें सतना रेफर किया गया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य का मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। अग्रवाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस में हर कोई हरियाणा में मुख्यमंत्री बनना चाह रहा; ‘बापू और बेटा’ भी दावेदार: पीएम मोदी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button