भारत

हरियाणा चुनाव में हुई महिषासुर की इंट्री: CM योगी ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, लगाया यह आरोप – Utkal Mail

कुरुक्षेत्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हरियाणा ने डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षों में पूरे हुए कार्यों को देखा है। हाईवे का निर्माण, रेलवे की प्रगति, नए फ्लाईओवर का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र का विकास, युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार मिला है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उन महिषासुर, चंड और मुंड के लिए जगत जननी मां भगवती की तरह है जो नशे के व्यापार में लिप्त हैं। ये नशे के कारोबारी जो देश को निगलना चाहते हैं, वे आज के चंड-मुंड और महिषासुर हैं।

ये भी पढ़ें- बदमाशों के हौसले बुलंद…बिहार में RJD नेता को मारी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button