Nobel Peace Prize 2024 : जापानी संगठन Nihon Hidankyo को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, जानिए क्या है उनका योगदान – Utkal Mail

स्टॉकहोम। इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार जापान के हिरोशिमा और नागासाकी बम विस्फोटों में जीवित बचे लोगों के संगठन‘निहोन हिडांक्यो’ को दिया गया है। नोबेल समिति ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वर्ष 2024 के लिए जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम से बचे लोगों का निहोन हिडांक्यो संगठन को परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया को प्राप्त करने अपने प्रयासों के लिये शांति पुरस्कार दिया गया है। इसे हिबाकुशा के नाम से भी जाना जाता है।
BREAKING NEWS
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2024 #NobelPeacePrize to the Japanese organisation Nihon Hidankyo. This grassroots movement of atomic bomb survivors from Hiroshima and Nagasaki, also known as Hibakusha, is receiving the peace prize for its… pic.twitter.com/YVXwnwVBQO— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 11, 2024
इस संगठन ने प्रयास किया है कि परमाणु हथियारों का फिर कभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इस संगठन ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए हजारों गवाहियां दी, संकल्प और सार्वजनिक अपील जारी की, और संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न शांति सम्मेलनों में वार्षिक प्रतिनिधिमंडल भेजकर परमाणु हथियारों के उपयोग के खिलाफ आवाज उठाई है। समिति ने कहा है कि इस संगठन के प्रयासों ने परमाणु हथियारों के उपयोग के खिलाफ एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय मानक स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे “परमाणु तबू” के नाम से जाना जाता है।
One day, the atomic bomb survivors from Hiroshima and Nagasaki will no longer be among us as witnesses to history.
But with a strong culture of remembrance and continued commitment, new generations in Japan are carrying forward the experience and the message of the witnesses.… pic.twitter.com/8ZuDO7NwyE
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 11, 2024
यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब परमाणु हथियारों के उपयोग का खतरा बढ़ रहा है, और नोबेल शांति पुरस्कार समिति ने इस खतरे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए के निहोन हिडांक्यो के प्रयासों की सराहना की है।
ये भी पढ़ें : Nobel Prize Winner 2024: दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार