भारत

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट का परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नेट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नेशनल एलीजबिलीटी टेस्ट की यह परीक्षा जून की थी, जिसे 21 अगस्त से 5 सितंबर तक सम्पन्न कराया गया था। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार होती है जिसमें जून और दिसंबर माह में परीक्षा कराया जाता है। जून 2024 की परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर के बीच कराई गई थी। जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की यह परीक्षा एनटीए के माध्यम से किया गया था। कम्प्यूटर आधारित 83 विषयों की परीक्षा 11 दिनों में सम्पन्न हुई थी।  इसमें 4970 अभ्यर्थियों ने जेआरएफ के लिए उत्तीर्ण किया है। सहायक प्रोफेसर के लिए 53, 694 और पीएचडी के लिए 1,12,070 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

UGC NET Result 2024: कैसे करें चेक 

सबसे पहले उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध UGC NET Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
अब अपना रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।
आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें:-बहराइच हिंसा के आरोपी अब्दुल की बेटी ने एसटीएफ पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- पिता, भाइयों, पति और देवर का कर सकती है एनकाउंटर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button