भारत
पंचकूला में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 15 घायल…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – Utkal Mail

नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला में एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है। जहां बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में जा गिरी, जिससे 15 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ड्राइवर द्वारा तेज गति से बस चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकालना शुरू कर दिया। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि बस टिक्कर ताल रोड पर थल गांव के पास पलट गई और खाई में जा गिरी।
ये भी पढ़ें- ‘हम यूपी उपचुनाव नहीं लड़ेंगे’, LJP चीफ चिराग पासवान ने किया ऐलान



