भारत

झारखंड चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 66 उम्मीदवारों की लिस्ट, बाबूलाल मरांडी को मिला धनवार से टिकट – Utkal Mail

नई दिल्ली। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है।

पार्टी महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा यहां जारी एक प्रेस विाप्ति के अनुसार, सूची में शामिल प्रमुख नामों में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को धनवार, झामुमो छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला (आरक्षित), पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर (आरक्षित) और झामुमो नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है।

भाजपा राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 68 पर चुनाव लड़ रही है तथा शेष सीट उसने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में झारखंड से झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से बाहर करने की कोशिश कर रही है।  

 

यह भी पढ़ें:-झारखंड: संविधान सम्मान सम्मेलन में बोले राहुल गांधी- भाजपा कर रही है संविधान पर हमला

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button