राशिफल

आज का राशिफल। 12 जुलाई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में मांगलिक व धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को संघर्ष करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। युवा वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।

वृष

आज आप अपनी क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। खेल जगत से जुड़े लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने पर स्थित में सुधार होगा। अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करें।

मिथुन

आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी आवश्यक कार्यवश यात्रा करनी पड़ सकती है। संघर्ष करने से भाग्य साथ देगा। 

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में आपको नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है,जिससे आपका प्रभाव पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति सक्रियता बढ़ेगी। सरकारी, गैर सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में अपने धैर्य को कम न होने दें। हाथ में ली हुई जिम्मेदारी को अच्छे से पूरा करें। आपके उचित कार्यों को आप पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा,जिससे भविष्य में लाभ होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

कन्या

आज किसी नए व्यक्ति से मित्रता होगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। बनते कार्यों में रुकावटें सकती है। अपने धैर्य को कम न होने दें। सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन लाने की कोशिश करें।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। कार्यों में विघ्न बाधाएं आएंगे। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक

आज पहले से सोचे समझे कार्यों में व्यर्थ की देरी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी। विस्तार की योजना बनेगी।  इस संबंध में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे।

धनु

आज विरोधी पक्ष आपकी गतिविधियों पर ध्यान रखेंगे। वह गुप्त रूप से हानि पहुंचा सकते हैं। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। पहले से चली आ रही समस्या कम होगी।

मकर

आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा सकता है। सगे संबंधियों के द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से लाभ एवं उन्नति दायक रहेगा। किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को बनाए रखें। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय सोच विचार कर लें। नौकरी में जिम्मेदारी मिलेगी,जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन

आज आप अपने पराक्रम से उन्नति करने में सफल होंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से प्रशंसा, सम्मान प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को कम न होने दे। नवीन व्यापार शुरू करेंगे। नौकरी ढूंढने का प्रयास करेंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button