भारत

'बिबेक देबरॉय के निधन से भारत ने एक प्रख्यात बुद्धिजीवी खो दिया', राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक – Utkal Mail

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय के निधन से देश ने एक प्रख्यात बुद्धिजीवी खो दिया है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 69 वर्ष थी। ईएसी-पीएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन से देश ने एक प्रख्यात बुद्धिजीवी खो दिया है, जिन्होंने नीति निर्माण से लेकर हमारे महान ग्रंथों के अनुवाद तक विविध क्षेत्रों को समृद्ध किया। भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिदृश्य के बारे में उनकी समझ असाधारण थी। उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button