भारत

IT ग्रेजुएट फातिमा ने आखिर क्यों दी CM योगी को जान से मारने की धमकी, पूछताछ के लिए मुंबई पहुंच रही UP-ATS – Utkal Mail

अमृत विचार, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने जिस फातिमा खान को हिरासत में लिया है वह इंफार्मेशन टेक्नालॉजी (IT) से बीएसी पास है। उसने महाराष्ट्र के NCP नेता बाबा सिद्दकी की तरह योगी को मार देने की धमकी क्यों दी पुलिस अभी इसका पता नहीं लगा पाई है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। जानकारी जुटाने और पड़ताल के लिए UP-ATS की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। मुंबई की ठाणे पुलिस के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में फातिमा की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है। हालाकि इसमें कितनी सच्चाई है इसका पता लगाने के लिए उसका मेंटल चेकअप भी कराने की तैयारी है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को सीएम योगी को मारने वाला धमकी भर मैसेज मिलते ही लोकल पुलिस के साथ ATS भी जांच में जुट गई थी। वर्ली और ठाणे पुलिस की एक ज्वांइट टीम लगातार मैसेज भेजने वाले लोकेशन का पता लगा रही थी। रविवार को पता चला कि यह मैसेज ठाणे के उल्लासनगर इलाके से भेजा गया है। पुलिस उस लोकेशन पर पहुंची तो पता फातिमा खान के बारे जानकारी मिली। 24 वर्षीय फातिमा को लेकर टीम ठाणे पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां पूछताछ में पता चला कि फातिमा ने बीएसी आईटी की पढ़ाई पूरी की है। लेकिन उसने यूपी के सीएम को जान से मारने की धमकी देने का सही कारण नहीं बताया। हालांकि पुलिस भी इस मामले में ज्यादा बोलने से बच रही है।

टिंबर कारोबारी की बेटी है फातिमा

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में पता चला कि फातिमा के पिता टिंबर कारोबारी हैं। उनकी आर्थिक स्थित काफी मजबूत है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में फातिमा ने गोलमोल जवाब दिए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसमें कितनी सच्चाई है इसका पता लगाने के लिए पुलिस फातिमा का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है। फिलहाल फातिमा को छोड़ दिया गया है, लेकिन उसकी हर गतिविधि पर पुलिस और एटीएस लगातार नजर बनाए हुए है। यूपी एटीएस की एक भी उससे पूछताछ के लिए मुंबई पहुंच रही है। मुंबई से धमकी वाला इनपुट मिलने के बाद से ही यूपी पुलिस सतर्क है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी कहा कि पल-पल की जानकारी मुंबई पुलिस से ली जा रही है। 

मुंबई पुलिस ने दी थी डीजीपी को जानकारी

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार की शाम को धमकी मिली, जिसमें मैसेज के जरिए कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिनों के अंदर अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री के लिए धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर हो गई थी। इसपर मुंबई पुलिस कॉल की जांच करने के साथ यूपी के डीजीपी को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद से यूपी पुलिस ने अलर्ट जारी करने के साथ मुंबई से इनपुट लेना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी को धमकी: बाबा सिद्दकी की तरह सरेराह गोलियों से भून देने का ऐलान, बोला 10 दिन में इस्तीफा दें, आतंकी कनेक्शन की हो रही जांच


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button