भारत

बलरामपुर: ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने मुख्तार अंसारी को किया गिरफ्तार, आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते की थी हत्या – Utkal Mail

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मिले नर कंकालों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया और इस मामले में मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया है। मुख्तार ने अपने भाई आरिफ के प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या करने की बात कबूल की है।

पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने बताया आरिफ का मृतका की छोटी बेटी से प्रेम संबंध था जो मुख्तार को नागवार गुजरा। हत्या के आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवेचना जारी है।

कुसमी थाना क्षेत्र में 27 सितंबर से मां कौशल्या ठाकुर (36), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (5) लापता थे। तीनों के नरकंकाल लगभग डेढ़ महीने बाद बलरामपुर थाना क्षेत्र के दहेजवार ग्राम से बरामद हुए। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।  

यह भी पढ़ें:-Lucknow: फास्ट फूड विक्रेता ने महिला चौकी प्रभारी और सिपाही पर लगाया वसूली का आरोप, शिकायती पत्र वायरल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button