भारत

दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। 

कैलाश गहलोत ने पत्र में लिखा है, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

यह भी पढ़ेः झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा : जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम, इन अधिकारियों को किया शामिल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button