भारत

चौथी बार झारखंड के CM बने हेमंत सोरेन, इंडिया गठबंधन के तमाम नेता रहे मौजूद – Utkal Mail

रांची (झारखंड): झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शाम चार बजे हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, तमिलानडू के पूर्व उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, मासस के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कपिल सिब्बल , कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सांसद पप्पू यादव ,संजय सिंह, कल्पना सोरेन विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और गौरव चड्ढा के अलावा कई अन्य नेता मौजूद थे।

सोरेन ने झारखंड के सीएम के तौर पर चौथी बार शपथ ली। इसके साथ ही वह झारखंड के राजनीतिक इतिहास में उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वो राज्य के 24 वर्षों के अब तक के इतिहास में चार बार सीएम पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए। इसके पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार सीएम की कुर्सी पर बैठ चुके हैं।

हेमंत सोरेन ने पहली बार 13 जुलाई 2013 को झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन के सहयोग से बनी सरकार में सीएम पद की शपथ ली थी। इस सरकार का कार्यकाल 23 दिसम्बर 2014 तक था। दूसरी बार उन्होंने 29 दिसम्बर 2019 को शपथ ली थी। 31 जनवरी 2024 को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जमानत पर बाहर आने के बाद 4 जुलाई 2024 को उन्होंने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी। हेमंत सोरेन का नाम झारखंड के ऐसे पहले सीएम के तौर पर दर्ज हो रहा है, जिन्होंने लगातार दूसरी बार सरकार में वापसी की है।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने वक्फ विधेयक को बताया ‘धर्मनिरपेक्षता विरोधी’, कहा- छिन जाएंगे मुसलमानों के अधिकार


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button