भारत

नीतीश कुमार को बड़ा झटका, पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने जदयू से दिया इस्तीफा – Utkal Mail

पटना। बिहार से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर महतो ने आज जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। महतो ने शुक्रवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जदयू से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजे गए इस्तीफा की प्रति भी मीडिया को उपलब्ध कराई।

पूर्व विधान पार्षद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें ( कुमार) को कुछ लोग मिस गाइड कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जदयू में कुशवाहा नेताओं का शोषण होने का भी आरोप लगाया और कहा कि वह अब कुशवाहा समाज के लोगों के बीच में जाएंगे। 

महतो ने सीतामढ़ी से जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पर पिछड़ों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि जदयू में मौजूदा समय में कुछ लोग अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस दल में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा: बाइक को बचाने की कोशिश में बस पलटी…9 लोगों की मौत, कई घायल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button