भारत

पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, गोल्डन टेंपल के पास फायरिंग…पुलिस ने हमलावर को पकड़ा – Utkal Mail

चंड़ीगढ़। पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें हमलावर ने गोली मारने की कोशिश की। हालांकि हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि एक शख्स ने गोल्डन टेंपल के गेट पर उन पर फायरिंग कर दी। गोल्डन टेंपल के गेट पर ही कुछ लोगों ने हमलावर को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम नारायण सिंह है। पुलिस ने पिस्टौल बरामद कर ली है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी दल खालसा से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Sambhal Violence: राहुल गांधी का संभल दौरा, प्रशासन ने की रोकने की पूरी तैयारी…दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर सख्त सुरक्षा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button